साली ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Physically Assaulted Sister in Law एक महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला, जागरण संवाददाता। राजधानी शिमला में एक महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद छोटी बहन का पति उस पर गलत नजर रखने लगा। इस बारे में उसने अपनी मां और बहन को भी बताया। पीडि़ता के मुताबिक 22 मार्च को वह अपने कमरे में अकेली थी तो शाम के समय उसका जीजा घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया, लेकिन बहन का परिवार न टूटे, इस कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। उधर, एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।