कश्ती का फट्टा टूटने से पौंग डैम में गिरा मछुआरा, पुलिस प्रशासन ने छेड़ा सर्च अभियान
जिला कांगड़ा के हरिपुर क्षेत्र की झकलेड़ पंचायत के छब्बड़ के साथ लगते पौंग डैम में मछलियां पकड़ने गया मछुआरा डूब गया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 12:22 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 04:05 PM (IST)
देहरा, जेएनएन। जिला कांगड़ा के हरिपुर क्षेत्र की झकलेड़ पंचायत के छब्बड़ के साथ लगते पौंग डैम में मछलियां पकड़ने गया मछुआरा डूब गया। मछुआरे की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कश्ती का फट्टा टूटने से मछुआरा सीधा डैम की गहराई में समा गया। छब्बड़ निवासी दिलबाग (43) पुत्र ईश्वर निवासी छब्बड़ (इंदिरा काॅलोनी) बुधवार सुबह मछलियां पकड़ने पौंग डैम में गया था। मछुआरा कश्ती में जाल देख रहा था कि अचानक कश्ती का फट्टा टूट गया और वह पौंग डैम में जा गिरा।
बताया जा रहा है उसे तैरना नहीं आता था और न ही उसके पास लाइफ जैकेट थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई व मछुआरों ने स्थानीय लोगों की मदद से कश्तियों के माध्यम से तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है व्यक्ित तीन बच्चे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें