इंदौरा के जंगल में लड़के का खून से सना शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी Kangra News
Boy Murder Indora उपमंडल इंदौरा के तहत सहौड़ा गांव के जंगल में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। गद्दी समुदाय के लोगों ने कुछ दिन पहले गांव में डेरा लगाया था
इंदौरा, जेएनएन। उपमंडल इंदौरा के तहत सहौड़ा गांव के जंगल में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चंबा जिला से संबंध रखने वाले गद्दी समुदाय जो हर साल सर्दियों में यहां भेड़ -बकरियां चराने के लिए आते हैं। उन्होंने गांव में कुछ दिन पहले डेरा लगाया था कि आज उनके एक लड़के का खून से सना शव जंगल में पाया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पास से एक दराट भी पाया गया है। मृतक की उम्र 14 से 18 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आईपीएस अभिषेक पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे व इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उधर एसडीपीओ नूरपुर अशोक रत्न भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। उन्होंने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। मौके पर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पुष्टि के लिए छानबीन की जा रही है।