सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बिला केमलिया हाल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल विधायक आशीष बुटेल व विस प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय राणा ने विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज की। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक
संवाद सहयोगी, पालमपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पालमपुर की बैठक अध्यक्ष त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, विधायक आशीष बुटेल व विस प्रभारी संजय राणा विशेष तौर से मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित ने त्रिलोक चंद को प्रभार सौंपा।
बृज बिहारी लाल बुटेल ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से क्षेत्र का विकास रूक गया है। विधायक निधि में भी सरकार पक्षपात करने लगी है। विधायक आशीष बुटेल के प्रयासों से हो रहे विकास कार्यों का श्रेय लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता को गुमराह कर रहे हैं।
आशीष बुटेल ने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस नशा और विकास में अनदेखी को लेकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नीत पूर्व केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर के धन पर डाका डाला है। अब वर्तमान कार्यकाल में केंद्र सरकार की गाढ़ी कमाई से एकत्रित जनता के सोने पर नजर है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि विस क्षेत्र पालमपुर में हुए दो जनमंच में उठाई समस्याओं का अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है।
ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी संजय राणा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा वहीं प्रति माह दो बैठकें आवश्यक करनी होगी। बैठक में 95 वर्षीय मुंशी राम को विशेष तौर से सम्मान दिया गया।
इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन कमला कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष राधा सूद, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम बाली, जिला अध्यक्ष निशा शर्मा, महिद्र, विजय कुमार, कर्नल जगदीश चंद, ओंकार ठाकुर, अशोक चौधरी, सुशील कौल, संतोष कपूर, ठाकुर राजेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, संतोष ठाकुर व करतार सिंह मौजूद रहे।