Move to Jagran APP

पवन काजल की मंजूर परियोजनाओं का सीएम ने किया उद्घाटन : कांग्रेस

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांगडा ने कहा कि कांगड़ा दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है वह सभी परियोजनाएं विधायक पवन काजल के अथक प्रयासों से मंजूर हुई है। ब्लॉक कांगड़ा कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश वालिया उपाध्यक्ष प्रेम बरसोला रोशन लाल सिंहोतरा कांता सरोच अनुराधा चौधरी हेमराज चुनीलाल ने कांगडा विस क्षेत्र के दौरे पर आए सीएम जयराम ठाकुर के कार्यक्रमों विधायक पवन काजल को न बुलाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की निदा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:17 PM (IST)
पवन काजल की मंजूर परियोजनाओं का सीएम ने किया उद्घाटन : कांग्रेस

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : ब्लॉक कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश वालिया, उपाध्यक्ष प्रेम बरसोला, रोशन लाल सिंहोतरा, कांता सरोच, अनुराधा चौधरी, हेमराज, चुनीलाल ने आरोप लगाया कि कांगड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया है वह विधायक पवन काजल के अथक प्रयासों से मंजूर हुई हैं। सीएम के कार्यक्रमों में विधायक पवन काजल को न बुलाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की निंदा की है। ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने तकीपुर कॉलेज भवन का शीघ्र शुभारंभ और राजकीय डिग्री कॉलेज मटौर के भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांगड़ा के दो पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में विकास करवाने में फिसड्डी रहे अब भाजपा के रंग में रंगकर विकास के नाम पर जनता को भ्रमति करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने पूर्व विधायकों पर सरकारी कर्मचारियों को तबादलों का खौफ दिखाकर मानिसक परेशान करने का आरोप भी लगाया। पवन काजल के नेतृत्व में सात साल से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र ने विकास के कई मील पत्थर स्थापित किए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.