हर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता
गड़ा चंबा भाजपा संसदीय क्षेत्र की वीडियों कॉनफ्रेंस द्वारा सीधा संवाद धर्मशाला कांगड़ा.चम्बा भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक वीडियों कॉनफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें केंद्र व प्रदेश के निदेशानुसार कोरोना महामारी में जनता तक पहुंचाए जा रहे राहत कार्यों को लेकर संवाद हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिग इस बात पर जोर दिया गया कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना भाजपा पार्टी व उनकी सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश भाजपा पार्टी
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कांगड़ा-चंबा भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्र व प्रदेश के निदेशानुसार कोरोना महामारी में जनता तक पहुंचाए जा रहे राहत कार्यो को लेकर संवाद हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि हर व्यक्ति के जीवन को बचाना भाजपा व उनकी सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश भाजपा पार्टी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिदल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के मार्गदर्शन पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम, उपायों व प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों, राहत कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी रणनीति तय की गई तथा 22 मई से लेकर 29 तक पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा चल रही है उसकी भी समीक्षा की गई।