Move to Jagran APP

अगला चुनाव राष्ट्रवादी व अवसरवादी शक्तियों के बीच : धूमल

अगला चुनाव महज भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि राष्ट्रवादी और अवसरवादी शक्तियों के बीच लड़ा जाएगा।

By Edited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:51 AM (IST)
अगला चुनाव राष्ट्रवादी व अवसरवादी शक्तियों के बीच : धूमल

जेएनएन, परागपुर। अगला चुनाव महज भाजपा व कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि राष्ट्रवादी और अवसरवादी शक्तियों के बीच लड़ा जाएगा। इसलिए जनता को आज से ही तैयार रहना होगा। यह बात भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। वह परागपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परागपुर शुरू से ही जनसंघ का गढ़ रहा है। जनता पार्टी और बाद में भाजपा का साथ यहां की जनता ने दिया है। कई बार यहां से मास्टर वीरेंद्र को विजयी बनाकर भेजा है।

loksabha election banner

अब समय आ गया है कि इस गढ़ को मजबूत दुर्ग बनाया जाए। अब उस संपर्क को वोटों में परिवर्तन करने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। धूमल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अपने बूथ को मजबूत करें, बूथ विजय से ही पूर्ण विजय का सपना साकार होगा। पहले त्रिदेव के माध्यम से विजय प्राप्त की थी, लेकिन इस बार पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

इससे पहले भाजपा संगठन मंत्री पवन कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री रू¨पद्र ¨सह, भाजपा सचिव सुदेश कुमारी, जिलाध्यक्ष अनीता, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलबीर धीमान, अजय सूद, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, बीडीसी सदस्या ज्योति शर्मा, कृष्ण कुमार, कल्पना शर्मा, अरुण डोगरा, बख्शीश, शोभा शर्मा भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.