Move to Jagran APP

भाजपा ने प्रदेश सरकार की नाकामियां बताई

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : शनिवार को ज्वालामुखी मंडल भाजपा की परिवर्तन पदयात्रा चंगर के चढ

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 12:31 AM (IST)
भाजपा ने प्रदेश सरकार की नाकामियां बताई
भाजपा ने प्रदेश सरकार की नाकामियां बताई

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : शनिवार को ज्वालामुखी मंडल भाजपा की परिवर्तन पदयात्रा चंगर के चढ़ंबू व ठंबा पहुंची। यहां पदयात्रा का स्थानीय लोगों देवराज, मान चंद, लज्या देवी, प्रकाश चंद व सुरेंद्र कुमार ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी गिनाया। पदयात्रा में कमल हमीरपुरी, जेपी चौधरी, रामस्वरूप शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की वीरभद्र सरकार के शासन में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश का मुखिया जमानत पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.