Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : शांता बोले, चुनाव लड़ना छोड़ा, राजनीति नहीं

BJP start campaign for parliamentary poll भाजपा प्रत्‍याशी किशन कपूर ने बैजनाथ से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 04:39 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : शांता बोले, चुनाव लड़ना छोड़ा, राजनीति नहीं

पपरोला, जेएनएन। भाजपा ने बैजनाथ से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर ने चुनाव अभियान की शुरुआत शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना के बाद की। सम्मेलन में निवर्तमान सांसद शांता कुमार, कृपाल परमार, विपिन सिंह परमार सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद हैं। बैजनाथ में महिला मोर्चा के सम्मेलन में शांता कुमार ने कहा कि किशन कपूर दो माह तक ही मंत्री हैं, इसके बाद वह दिल्‍ली में संसद होंगे। शांता ने कहा कांग्रेस को उम्‍मीदवार नहीं मिल रहे हैं व भाजपा नेताओं को लिया जा रहा है। देश में टूरिस्‍ट नेता भी हैं, जो इधर से उधर जा रहे हैं। 2014 का इस बार का चुनाव अलग है। इस बार भी विकास के लिए भाजपा सरकार लाना बहुत जरूरी है। किशन कपूर की सराहना की। कहा, राजनीति में पौधा रूप था अाज कई चुनाव जीते और अब सांसद बनने वाले हैं। शांता बोले अभी चुनाव की राजनीति छोड़ी है राजनीति नहीं।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने देश में 400 पार और हिमाचल में इस बार भी चार का नारा दिया। उन्‍होंने कहा पांच साल में देश में ही नहीं विदेश में भी नाम हुआ है। जयराम बोले किशन कपूर को किस्‍सो भाई का नाम शांता कुमार ने दिया है, अब हम भी यही पुकारेंगे। शांता कुमार को करीब दो लाख की लीड दिलाई थी, लेकिन किशन कपूर को इससे भी अधिक वोट से जिताएंगे।

कपूर बोले, बैजनाथ से प्रचार शुरू किया, आशीर्वाद देना
किशन कपूर ने कहा बैजनाथ से प्रचार शुरू किया है, आशीर्वाद की आशा है। कहा, कांग्रेस की चार पीढिय़ों से जनता जवाब मांगेगी। मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया। पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत का बदला लिया। आज पाकिस्तान डर रहा है, मोदी की कूटनीति से चीन भी झुका है। अब पाक गिड़गिड़ा रहा है। कांग्रेस ने वंशवाद ही बढ़ाया है। भाजपा आम कार्यकर्ता को आगे लाई है।

प्रचार-प्रसार आपकी जिम्मेवारी : इंदु गोस्वामी
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में इंदु गोस्वामी ने केंद्रीय और राज्य सरकार की नीतियों को महिलाओं के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा महिलाएं ही अब चुनाव की कमान संभालते हुए केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बनाएंगी। इंदु ने कहा घर हो या बाहर हर कार्य महिलाए देखती है। अब भाजपा प्रत्याशी के अभियान को भी संभालेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.