शांता कुमार ने यामिनी परिसर में मनाया 86वां जन्मदिन, ये नेता पहुंचे बधाई देने
भाजपा नेता शांता कुमार ने वीरवार को अपना 86वां जन्मदिन मनाया। उनके निवास यामिनी परिसर में इस दौरान खूब चहल-पहल रही।
पालमपुर, जेएनएन। भाजपा नेता शांता कुमार ने वीरवार को अपना 86वां जन्मदिन मनाया। उनके निवास यामिनी परिसर में इस दौरान खूब चहल-पहल रही। प्रदेश के विभिन्न भागों से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने यामिनी में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा जो पदाधिकारी व समर्थक यामिनी नहीं पहुंच सके। उन्होंने फोन के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए लंबी आयु की प्रार्थना की। प्रदेश के मुख्यमंत्री और विभिन्न मंत्रियों ने फोन कर शांता कुमार को बधाई दी।
सांसद किशन कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष उर्मिल भूरिया, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर प्रदीप कुमार, आकाशदीप जरियाल, नगर पार्षद गगनदीप सिंह, अजय कबीर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजय कबीर, देविंद्र राणा, डीआर ठाकुर, पवन सहित अन्य ने यामिनी परिसर में पहुंचकर शांता कुमार को बधाई दी।