Move to Jagran APP

अनुसूचित जाति मोर्चा को करेंगे मजबूत

अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं वैजनाथ विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि मोर्चा को मजबूत करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे

By Edited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:14 AM (IST)
अनुसूचित जाति मोर्चा को करेंगे मजबूत
अनुसूचित जाति मोर्चा को करेंगे मजबूत
संवाद सहयोगी, पालमपुर : अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं बैजनाथ विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे तथा संगठन की ओर से आए आदेशों को लागू किया जाएगा। प्रेमी शनिवार को जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरि है तथा पार्टी उच्चाधिकारियों की ओर से आए निर्देशों व पार्टी कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने में कार्य किया है। पूरे प्रदेश में मोर्चा के साथ अधिक लोग जुड़ें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने मुल्खराज प्रेमी को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी तथा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला पालमपुर के लिए हर्ष का विषय है कि हाईकमान ने जिला से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होने मोर्चा से जुड़े समुदाय के लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेशस्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजय कबीर ने मोर्चा के कार्यो व रणनीति की जानकारी दी। इस मौके पर भाजना नेता घनश्याम शर्मा, उमेश दत्त शर्मा, कर्ण जंबाल, संजीव सोनी, कै. श्यामलाल, मनोज शर्मा, सुनील मेहता, आंचल राणा, अजय शर्मा, मनोज रतन, देवेंद्र राणा, अश्वनी पुरोहित, सुदर्शन जंबाल, प्रवीण शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.