विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की बोर्डों-निगमों के अफसरों को दो टूक, अब फील्ड में जाना होगा

By Virender KumarEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2022 09:32 PM (IST)

Himachal BJP भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हिमाचल सरकार के बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की ...और पढ़ें

शिमला में बोर्डों व निगमों के अधिकारियों के साथ बैठक करते सौदान सिंह (बायें से दूसरे)।सौ. ट्विटर
शिमला में बोर्डों व निगमों के अधिकारियों के साथ बैठक करते सौदान सिंह (बायें से दूसरे)।सौ. ट्विटर

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हिमाचल सरकार के बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक में भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सौदान सिंह ने साफ कहा कि अब अधिकारियों को आफिस छोड़कर पार्टी के लिए काम करने के लिए फील्ड में जाने का समय आ गया है। पार्टी ने पांच साल काफी मान-सम्मान दिया है। बोर्डों और निगमों से काफी लोगों को लाभ मिला है। इन सबकी सूची तैयार की जाए व इन सब से संपर्क साधा जाए। पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में चेयरमैन से लेकर सभी की भूमिका तय कर दी है। इन्हें फील्ड में जाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोडऩे के लिए अधिक से अधिक काम करना होगा।

मूल रूप से पार्टी के उपाध्यक्ष ने सभी चेयरमैन को याद कराया कि पार्टी ने सत्ता में रहते हुए उन्हें काफी अधिमान दिया है अब समय आ गया है कि पार्टी के लिए फील्ड में जाकर सभी काम करें। पार्टी के जो आजादी के 75 साल के कार्यक्रम हो रहे हैं उसमें भी इनकी भूमिका तय कर दी गई है। इसके लिए अलग से रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी कि किसने कितना कितना काम किया है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी मौजूद थे। अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के कामकाज पर व्यापक चर्चा हुई। उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।

एचपीयू की 23 को होने वाली एलुमनी मीट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की 23 जुलाई को होनी वाली एलुमनी मीट स्थगित कर दी गई है। राष्ट्रपति चुनाव के कारण यह मीट स्थगित की गई है। इन चुुनावों के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की व्यस्तता के कारण एलुमनी मीट अब 21 अगस्त को होगी। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ही मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान 100 विशिष्ट पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय में 10 करोड़ की लागत से एलुमनी भवन निर्मित भी किया जाना है और इसका शिलान्यास किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।