विधायक बोलीं: घर-घर जाएं, बूथ लगाएं और सदस्य बढ़ाएं
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
By Edited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 09:31 AM (IST)
इंदौरा, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधायक रीता धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इंदौरा में भाजपा की सदस्यता बढ़ाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि हर गांव के घर-घर जा कर व कस्बों में बूथ लगा कर सदस्यता बढ़ाने की कोशिश करें। लोगों के घर-घर जा कर केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी दें।
वहीं इस मौके पर विस्तारकों को सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अब फार्म भरवाकर भी सदस्य बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में इच्छुक लोग सक्रिय रूप से भाजपा के साथ जुड़ सकें। जहां पर लोगों के पास ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा नहीं है, ऐसे मे लोगों का फार्म भरकर सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इंदौरा क्षेत्र से 20 हजार से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में उत्साह है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें