प्रत्येक बूथ में 20 सदस्य जोड़ने का निर्देश
भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक कपूर पैलेस बैजनाथ में हुई। इसमें
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:34 AM (IST)
संवाद सूत्र, बैजनाथ : भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक कपूर पैलेस बैजनाथ में हुई। इसमें शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम चंद ने प्रत्येक बूथ में अनुसूचित जाति के 20 सदस्य जोड़ने व 33 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या के बूथों को चिन्हित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक मुलखराज प्रेमी, मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, प्रेस सचिव पवन चौधरी, मोर्चा के महामंत्री, राकेश, राम सिंह, उपाध्यक्ष डोंकू राम, गुरुपाल चंद, प्यार चंद, रमेश चंद, सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें