नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी को दिलाई जाएगी सर्वाधिक बढ़त : राकेश पठानिया
Rakesh Pathania campaign for Kishan kapoor प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने किशन कपूर के लिए प्रचार किया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:48 PM (IST)
नूरपुर, जेएनएन। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने मंगलवार सुबह चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पंजाहड़ा, अघाहर व हड़ल पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है तथा न ही नेतृत्व, जबकि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त नेतृत्व है व जनकल्याण नीतियां हैं।
राकेश पठानिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की दशा आज इतनी खराब हो चुकी है कि कांग्रेस मात्र 230-235 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। पठानिया ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विकास को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को नूरपुर में सर्वाधिक बढ़त दिलाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष केवल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें