कृषि कानूनों से किसानों की आय होगी दोगुनी : योगराज
संवाद सहयोगी कोटला प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि नए कृषि कानूनो
संवाद सहयोगी, कोटला : प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय दोगुना करने का सपना साकार होगा। कांग्रेस देश वह प्रदेश में किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार के निर्णय को क्रांतिकारी निर्णय बताते हुए कहा कि वर्षों से राजनीतिक पार्टियां चुनावी घोषणा पत्रों में वादे जरूर करती रही हैं लेकिन इस पर मोदी सरकार ही खरी उतरी है। कृषि इतिहास के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। मंडी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी, किसान फसलों को कहीं भी व कभी भी स्वयं मूल्य निर्धारित कर पूरी आजादी के साथ दे सकेगा। किसानों को दो हजार रुपये की राशि सीधे तौर पर उनके खाते में आ रही है। अगर मोदी सरकार किसानों के हित में नहीं होती तो दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में नहीं आती। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि कानून मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और अब कांग्रेसी कृषि कानून पर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।