Move to Jagran APP

जीत का आंकड़ा दोगुना करने के लिए मेहनत करेगी भाजपा

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा है कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत का आंकड़ा बढ़ाना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। कांगड़ा मंडल भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बने देखना चाहती है। इसलिए कार्यकत्र्ता केंद्रीय भाजपा सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार की जनता से जुड़ी हुई

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 06:57 PM (IST)
जीत का आंकड़ा दोगुना करने के लिए मेहनत करेगी भाजपा
जीत का आंकड़ा दोगुना करने के लिए मेहनत करेगी भाजपा

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा है कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत का आंकड़ा बढ़ाना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। कांगड़ा मंडल भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बने देखना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता केंद्रीय भाजपा सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार की जनता से जुड़ी हुई नीतियों को घर घर तक पहुंचाएं, जिससे भाजपा की जीत में और योगदान हो सके। उन्होंने कहा कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र की बात करे तो पिछले पांच वर्ष के दौरान ही दोनों जिलों की जनता को सीधे तौर पर लाभ मिला है। उन्होंने कहा आयुष्मान योजना, उज्जवल योजना, किसान निधि योजना इन सभी योजनाओं से प्रदेश के गरीब से गरीब जनता को फायदा पहुंचा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सरवीण चौधरी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की 60 वर्ष तक सरकार रही तो कांग्रेस सरकार ने गरीब व्यक्ति को अस्पताल में इलाज करवाने के लिए योजना क्यों नही बनाई। जयराम ठाकुर सरकार ने भी आम जनमानस के साथ साथ हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कई योजनाएं चलाई हैं। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता इस बार लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। मंडल अध्यक्ष रमेश बराड ने भी मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि पिछली बार जहां कांगड़ा भाजपा से 10000 मतों की लीड मिली थी वही इस बार इस लीड को 20,000 करने का लक्ष्य है। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों में रमेश महेछी, पंडित उमाशंकर, रमेश भल्ला, प्रेमसागर धीमान, नीतू दामीर, कुलदीप चौधरी, चंचला कुमारी, रत्न जगदम्बा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा पदाधिकारियों को बैठक की जानकारी ही नही

loksabha election banner

कांगड़ा: लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी भाजपा में गुटबाजी फिर से उबाल लेनी लगी है और ऐसे में गुटबाजी लोकसभा चुनावों में भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। गुटबाजी के कारण ही भाजपा विधानसभा कांगड़ा का चुनाव हारी थी और ऐसे में लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलवाना भाजपा पदाधिकारियों को चुनौती है। कांगड़ा मंडल बैठक में प्रदेश भाजपा ओबीसी अध्यक्ष उत्तम चौधरी, कुलभाष चौधरी, दिल्ली भाजपा ओबीसी के प्रभारी व ओबीसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व सदस्य बैठक में मौजूद नही थे और भाजपा मंडल पदाधिकारियों से इन नेताओं के ना आने के कारण पूछा गया तो मंडल पदाधिकारियों ने इन्हे मंडल सदस्य व पदाधिकारी मानने से इंकार कर दिया। ऐसे में कांगड़ा भाजपा की गुटबाजी प्रदेश चुनावों से पहले फिर से सामने आ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.