भाजपा ने केंद्र व प्रेदश में विकास के रिकार्ड किए कायम - राकेश शर्मा
हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा है कि चाहे केंद्र सरकार हो या फिर प्रदेश सरकार दोनों ने ही विकास के रिकार्ड कायम किए हैं। प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लग गई। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा है कि चाहे केंद्र सरकार हो या फिर प्रदेश सरकार, दोनों ने ही विकास के रिकार्ड कायम किए हैं। प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लग गई। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। चाहे गरीब हो, किसान हो, माता-बहन और बेटी हो या फिर युवा हो, सबके लिए योजनाएं शुरू कीं और उनका लाभ लोगों तक पहुंचाया।
कांग्रेस की सरकार में कांग्रेसियों का ही विकास होता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश-प्रदेश के विकास के साथ ही यहां रहने वाले लोगों की भी चिंता की है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार जनता के हित्तों की रक्षा, विकास को गति देने, व सरकारी योजनाओं को दरातल में लाने के लिए अपना अहम रोल अदा कर रही है। भाजपा का लक्ष्य ही सबका साथ-सबका विकास करना है।
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें अपने इस लक्ष्य के लिए दिन-रात काम में जुटी हुई हैं। संबल जैसी योजना बनाकर प्रदेश के हर गरीब का दुख-दर्द जाना है और उसको मदद पहुंचाई है। प्रदेश के हर कौने में विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिले और सरकारी योजना से लाभान्वित हो सकें।
भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ने देश-प्रदेश को बांटने का काम किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्तता जी जान से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में लगा हुआ है। आने वाले चुनावों में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। लोग जान चुके हैं कि भाजपा सरकार ही लोगों का सही मायने में विकास कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई रास्ता नहीं है। कांग्रेस अब झूठ की राजनीति करते हुए लोगों को बांटने का काम कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है।