विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'BJP के षड्यंत्र नहीं होंगे सफल, पांच साल चलेगी सरकार...'; CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Published: Fri, 08 Mar 2024 10:45 PM (IST)

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। सुक्‍खू ने कहा कि BJP के षड्यंत्र सफल ...और पढ़ें

CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
CM सुक्खू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संवाद सहयोगी, बैजनाथ। Himachal Political Crisis: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा है कि जिन विधायकों को चंडीगढ़ के ललित होटल में रखा था, अब उन्हें सीआरपीएफ के घेरे में चार्टर्ड विमान में कहीं और ले जाया गया है।

भाजपा कोई भी राजनीतिक षड्यंत्र रच ले, कांग्रेस प्रदेश में पांच साल सरकार चलाएगी। भाजपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैजनाथ में राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव (Shivratri) के शुभारंभ पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

बागी विधायकों पर भी बोले सुक्‍खू

सुक्‍खू ने कहा कि अयोग्य विधायकों के मन पर क्या बीत रही होगी, अब वे पछता रहे होंगे। जब वे इस घेरे से बाहर आएंगे तो बहुत पछताएंगे कि इन्होंने धन से अपनी आत्मा को बेचा। उनके जीवन का यह बहुत बड़ा पछतावा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी प्रदेश का हित नहीं देखा। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के पास भी लोग अटैची लेकर आए थे लेकिन उन्होंने अटैची हित नहीं पार्टी हित को सर्वोपरि रखा।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल में सियासत का खेल अभी भी जारी, चार्टर्ड प्‍लेन से ऋषिकेष पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी विधायक

मुख्‍यमंत्री ने शोभायात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने झंडा चढ़ाने की रस्म निभाने के साथ हवन में पूर्णाहुति भी डाली। इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 49.22 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए।

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। मंत्रिमंडल में यहां से विस्थापित होने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिला के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: प्रियंका वाड्रा और खरगे से मिले सुक्खू, सियासी घटनाक्रम की सौंपी रिपोर्ट; लोकसभा चुनाव पर भी हुआ मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।