ओबीसी सम्मेलन में बोले कपूर, मैं आपके पास सहयोग और आशीर्वाद के लिए आया हूं
BJP candidate kishan kapoor भाजपा प्रयाशी किशन कपूर ने कहा आपके पास सहयोगी समर्थन और आशीर्वाद के लिए आया हूं।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 01:04 PM (IST)
पालमपुर, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र सुलह में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सांसद शांता कुमार भी मौजूद रहे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने कहा कांग्रेस ने केवल बांटने की राजनीति की और सत्ता को हासिल किया। प्रदेश को रॉयल्टी दिलाने का काम शांता कुमार ने किया, जबकि उस दौरान वीरभद्र सिंह ने प्रश्न उठाया था की पानी की रॉयल्टी कैसे मिल सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और आतंकवाद की जननी है। कपूर ने कहा आपके पास सहयोगी, समर्थन और आशीर्वाद के लिए आया हूं। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक विपिन परमार कहा परंपरा को आगे बढ़ाने का मौका मिला है, जिसे शांता कुमार ने शुरू किया था। सुलह भाजपा की गंगोत्री है, जिसने प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार को बनाने में अहम योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें