रजोल में भंडारा 26 को
ब्रह्मा गायत्री ट्रस्ट के सौजन्य से गायत्री मंदिर रजोल में सनातन धर्म महायज्ञ का
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 10:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, शाहपुर : ब्रह्मा गायत्री ट्रस्ट के सौजन्य से गायत्री मंदिर रजोल में सनातन धर्म महायज्ञ का समापन 26 मार्च को होगा। इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। ब्रह्म गायत्री ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र मेहता नंदी ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में भगवती बगलामुखी, भगवान शिव, मा गायत्री, काली, हनुमान तथा भैरव का जाप एवं श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 26 मार्च को 11 बजे पूर्णाहुति के बाद 12 बजे से भंडारा शुरू होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें