Move to Jagran APP

AAP Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के लोगों को पहली गारंटी देने बुधवार को शिमला आएंगे भगवंत मान और सिसोदिया, क्या है गारंटी बताएंगे कल, देखिए वीडियो

AAP Himachal Pradesh दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल यानी बुधवार को शिमला में होंगे। दोनों नेता हिमाचल के लोगों को आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी देंगे। इस संबंध में इस्टबोर्न होटल में कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जन संवाद भी करेंगे।

By Virender KumarEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 03:36 PM (IST)
AAP Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के लोगों को पहली गारंटी देने बुधवार को शिमला आएंगे भगवंत मान और सिसोदिया, क्या है गारंटी बताएंगे कल, देखिए वीडियो
AAP Himachal Pradesh : हिमाचल को पहली गारंटी देने शिमला आएंगे भगवंत मान और मनीष सिसोदिया। Source@Twitter

शिमला, राज्य ब्यूरो। AAP Himachal Pradesh, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल यानी बुधवार को शिमला में होंगे। दोनों नेता हिमाचल के लोगों को आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी देंगे। इस संबंध में इस्टबोर्न होटल में कार्यक्रम रखा गया है। वह इसमें जन संवाद भी करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के लोगों को कांग्रेस और भाजपा ने केवल ठगा है। दोनों ने ही जनता के साथ केवल राजनीति की है, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश में ईमानदारी की राजनीति की नई शुरुआत होगी। जिन वादों को दिल्ली और पंजाब में पूरा किया गया वही वादे अब हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने राज्य में मुद्दों के अलावा जनता को कोई समाधान नहीं दिया है। पहली गारंटी क्या होगी इसका एलान आप नेता कल करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत बोले, प्रदर्शनों में संख्या कम होने से कमजोर नहीं पार्टी

पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के साथ मुठ्ठीभर लोग नहीं जुड़े हैं। प्रदर्शनों में अगर संख्या कम आती है तो इसके मायने यह नहीं है कि पार्टी कमजोर है। पार्टी का राज्य भर में बड़ा संगठन है और 6.30 लाख कार्यकर्ता आप से जुड़े हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों और बागवानों के जेल भरो आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। न्याय की लड़ाई के लिए सड़क पर भी उतरना पड़े तो इससे भी पीछे नहीं हटा जाएगा। पहले भी पांच अगस्त को विधानसभा घेराव में आम आदमी पार्टी ने भाग लिया था। इसके बाद मुख्य सचिव के साथ वार्ता हुई। इसमें भी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था अब भी आप पूरी तरह से किसानों और बागवानों के साथ खड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.