कुलदीप राठौर को दी बधाई
ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर को नियुक्ति की बधाई के साथ-साथ समस्त जनता को मकर संक्रांति की बधाई दी।
संवाद सूत्र, बैजनाथ : ब्लॉक कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बधाई दी है। वहीं लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। पदाधिकारियों ने कुलदीप राठौर की नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया। लोकसभा चुनाव के लिए बैजनाथ का हर कार्यकर्ता तैयारी कर रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी तथा कहा कि वर्तमान विधायक अभी तक बैजनाथ के लिए कोई भी योजना लाने में विफल रहे है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संसार राणा, रमेश परिहार, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, मुनीश अवस्थी, लाल सिंह, अनुज, मुनीश, ओमप्रकाश, रवि कुमार, र¨वद्र बिटू आदि मौजूद रहे।