शिविर में बुराइयों के खिलाफ किया जागरूक
संवाद सूत्र, शाहपुर : महिला कल्याण व विकास संस्था ने शाहपुर के बासा में जागरूकता शिविर का
संवाद सूत्र, शाहपुर : महिला कल्याण व विकास संस्था ने शाहपुर के बासा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी की सुरक्षा बढ़ाओ के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महिला मंडल सदस्यों को अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। संस्था की अध्यक्ष रक्षा जसवाल ने भ्रूण हत्या सहित अन्य बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक किया। रक्षा जसवाल का कहना है कि उनकी संस्था जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंडलों व युवक मंडलों के सदस्यों को भी जागरूक करेगी। इस मौके पर पुष्पा देवी, रीना देवी, रजनी देवी, सुमना देवी, सुषमा देवी, सुदर्शना देवी, दर्शना देवी, सपना देवी, ऊषा देवी, अनु देवी, लता देवी, वीना देवी व निर्मला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।