Move to Jagran APP

Avalanche Warning: भारी बर्फबारी के बाद डीजीआरई ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन भी सतर्क

Avalanche Warning रक्षा भू भाग अनुसंधान (डीजीआरई) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी देने के बाद कुल्लू व लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लाहुल स्पीति में पिछले चार दिन से लगातार बर्फबारी के क्रम चला हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 02:30 PM (IST)
Avalanche Warning: भारी बर्फबारी के बाद डीजीआरई ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन भी सतर्क
डीजीआरई द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी देने के बाद कुल्लू व लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Avalanche Warning, रक्षा भू भाग अनुसंधान (डीजीआरई) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी देने के बाद कुल्लू व लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लाहुल स्पीति में पिछले चार दिन से लगातार बर्फबारी के क्रम चला हुआ है। ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में दो से ढाई फीट जबकि समस्त घाटी में आधा फीट से डेढ़ फीट तक बर्फ की चादर बिछी है। ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिला लाहुल स्पीति सहित कुल्लू के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फ़बारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहुल घाटी की समस्त सड़कें बन्द है।

loksabha election banner

मनाली केलंग मार्ग  भी आज  फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द कर दिया गया है। अटल टनल भी पिछले चार दिन से सैलानियों के लिए बन्द है। प्रशासन ने इन लोगों को मौसम साफ होने के बाद ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। भारी बर्फबारी से समस्त लाहुल स्पीति व जिला कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

डीजीआरई ने मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सोलंगनाला, धुंधी व अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित लाहुल घाटी के अटल टनल के नार्थ पोर्टल से केलंग तक तथा लाहुल कुल्लू के  नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान और कोठी, कोठी से रोहतांग दर्रा, पलचान से सोलंगनाला, सोलंगनाला से धुंधी, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर-सिस्सू-तांदी, दारचा रूट केअलावा दारचा -पटसेउ- जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला के अलावा पांग से तंगलंगला के बीच हिमस्खलन हो सकता है। वहीं, तांदी किर्तिंग,थिरोट, कुकुमसेरी, उदयपुर से शौर, किलाड़  से बरवास, छतड्डू लोसर, ताबो -काजा- समदो में हिमस्खलन की संभावना जताई है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया जिला में पिछले चार दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया डीजीआरई ने भी जिला के विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो हालात को देखकर ही घरों से बाहर निकलें। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।  भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.