HPBOSE 10th Exam Result: 12 से 13 घंटे पढ़ाई कर किया टॉप, वैज्ञानिक बनना सपना
HPBOSE 10th Exam Result मेरा वैज्ञानिक बनना ही लक्ष्य है। वैज्ञानिक बनने के लिए में हर रोत 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई करता हूं।
हमीपुर, जेएनएन। मेरा वैज्ञानिक बनना ही लक्ष्य है। वैज्ञानिक बनने के लिए में हर रोत 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई करता हूं। यह बात दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा के छात्र अथर्व ठाकुर ने दैनिक जागरण से बातचीत में कही। अथर्व ठाकुर का कहना है उनका एक ही ध्येय है कि पढ़ाई-लिखाई के दौरान नई खोज की जा सके। अथर्व के पिता फिजिक्स के प्रवक्ता हैं और पढ़ाई लिखाई उनका काफी मार्गदर्शन रहता हैं। अथर्व ठाकुर के पिता हरदीप ठाकुर व माता गृहणी पुष्पा ठाकुर के चेहरे पर रौनक दिखाई दी है।
शिक्षा मंत्री ने दी अथर्व को बधाई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का परिणाम आते ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दूरभाष पर अथर्व ठाकुर व परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश भर में दसवीं कक्षा में पहला स्थान हासिल करने पर उन्हें बधाई दी है। और आगे भी इसी तरह अपनी मंजिल पर बढऩे की प्रेरणा दी हैं।