Ashwani Kumar Suicide: आइपीएस अधिकारियों के लिए थे प्रेरणास्रोत, हिमाचल का पुलिस एक्ट उनकी देन
Ashwani Kumar Cummits Suicide सीबीआइ के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार आइपीएस अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। सिरमौर जिले के रहने वाले अश्वनी कुमार एसपी से लेकर डीजीपी पद तक पहुंचे। सीबीआइ के निदेशक भी बने। इसके बाद वह नगालैंड के राज्यपाल बने।
शिमला, जेएनएन। सीबीआइ के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार आइपीएस अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। सिरमौर जिले के रहने वाले अश्वनी कुमार एसपी से लेकर डीजीपी पद तक पहुंचे। सीबीआइ के निदेशक भी बने। इसके बाद वह नगालैंड के राज्यपाल बने। इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवाएं दीं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह आइपीएस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत थे। रोजाना वह सैर के लिए जाते थे। शाम के समय मेडिटेशन करने के बाद पूजा करते थे। अपने परिवार के साथ पूरा समय बिताते थे। उनका बेटा और बहू वर्क फ्रॉम होम थे। पूरा परिवार इन दिनों एक साथ रह रहा था।
हिमाचल का पुलिस एक्ट अश्वनी कुमार की देन
हिमाचल प्रदेश का नया पुलिस एक्ट 2007 अश्वनी कुमार की देन रही है। हालांकि एक्ट को बनाने में वर्षों लग गए। इसमें कई पुलिस अधिकारियों ने सेवाएं दी, लेकिन इसे तत्कालीन डीजीपी अश्वनी कुमार ने सिरे चढ़ाया। पूर्व आइपीएस अधिकारी जगत राम का कहना है कि हिमाचल पुलिस सीबीआइ के पूर्व निदेशक की सेवाएं कभी नहीं भूलेगी। एक्ट 13 वर्ष पहले अस्तित्व में आ गया, लेकिन इसके नियम अब तक अधिसूचित नहीं हुए हैं।