आशा वर्करों ने जताया सीएमओ का आभार
कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल भर की तमाम आशा वर्कर महिलाओ को मानदेय एक हजार रुपये अतिरिक्त देने पर जिला ेकांगड़ा आशा वर्करों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की कांगड़ा प्रधान व महासचिव शशिलता ने एक ब्यान में कहा कि उन्होंने गत दिनों सीएमओ कांगड़ा के माध्यम से लिखित मांग प्रदेश सरकार से समक्ष रखी थी जिसमें मांग उन्हें अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में तमाम आशा वर्कर कोरोना काल में बड़ी मेहनत से काम कर रहीं हैं।
डाडासीबा : कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल भर की तमाम आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय एक हजार रुपये अतिरिक्त देने पर जिला कांगड़ा की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की कांगड़ा प्रधान व महासचिव शशिलता ने एक बयान में कहा कि उन्होंने गत दिनों सीएमओ कांगड़ा के माध्यम से लिखित मांग प्रदेश सरकार से समक्ष रखी थी, जिसमें उन्हें अतिरिक्त मानदेय देने की बात को उठाया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में तमाम आशा वर्कर कोरोना काल में बड़ी मेहनत से काम कर रहीं हैं।