सरला आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष बनी
आशा कार्यकर्ता संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन ज्वालामुखी के गीता भवन में भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सर्वस?म्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : आशा कार्यकर्ता संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ (भामसं) का जिलास्तरीय अधिवेशन ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सरला देवी (ज्वालामुखी) को प्रधान, नीलम देवी (धर्मशाला) वरिष्ठ उपप्रधान, सिमरन पठानिया (नूरपुर) उपप्रधान, विम्पी देवी (नगरोटा सूरियां) उपप्रधान, शम्मा देवी (शाहपुर) उपप्रधान, दुर्गेश कुमारी (डाडासीबा) उपाध्यक्ष, सरिता कुमारी (डाडासीबा) उपाध्यक्ष, श्रुति देवी (नूरपुर) महासचिव, सुनीता देवी (ज्वालामुखी), सीमा ठाकुर (ज्वालामुखी), पवना ठाकुर (बैजनाथ), रक्षा देवी (बैजनाथ), वंदना देवी (इंदौरा), मोनिका देवी (इंदौरा) को सहसचिव बनाया गया है। वहीं किरन देवी (शाहपुर) कोषाध्यक्ष, पार्वती देवी सहकोषाध्यक्ष, मंजू बाला (शाहपुर) मुख्य सलाहकार बनाई गई। इसके अलावा मधुबाला, सीमा, रीना, ममता, अंजु, नीलम, नीशू, प्रवीण, अंजू, सीमा, रीना, रीता, पुष्पा, कल्पना, शशिलता, सुनीता, अंजु देवी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई।