Move to Jagran APP

पर्यटन नगरी कसौली के शांत वातावरण के कायल थे अरुण जेटली, जानिए कुछ यादें

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कसौली के लोगों में भी मायूसी छा गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:23 AM (IST)
पर्यटन नगरी कसौली के शांत वातावरण के कायल थे अरुण जेटली, जानिए कुछ यादें
पर्यटन नगरी कसौली के शांत वातावरण के कायल थे अरुण जेटली, जानिए कुछ यादें

सोलन, मनमोहन वशिष्ठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कसौली के लोगों में भी मायूसी छा गई है। भाजपा नेता अरुण जेटली को पर्यटन नगरी कसौली पसंद था और समय मिलते ही यहां फुरसत के लम्हें बिताने आते रहते थे। कसौली की हसीन वादियों व शांत वातावरण के वे कायल थे। वह जब भी यहां आते थे तो लोअर माल रोड पर स्थित अपने करीबी मित्र के बंगले में रुकते थे। वह मार्च-अप्रैल में कसौली की वादियों में घूमने आते थे।

loksabha election banner

छह अप्रैल 2012 में राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली अपने निजी दौरे पर कसौली पहुंचे थे। इसके अलावा 2013 व उससे पहले भी कई बार कसौली आते रहे। अपने निजी दौरे के बावजूद उनके कसौली पहुंचने पर स्थानीय भाजपा के नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचते थे और वह भी उनसे प्यार के साथ मिलते थे। विपक्ष के नेता होने के नाते तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उनको स्टेट गेस्ट बनाया था। उन्होंने मित्रों के साथ प्रदेश सरकार के होटल रोजकोमन में डिन्नर किया था।

16 सितंबर 2017 को नही आ सके थे कसौली

अरुण जेटली वर्ष 2014 के बाद कसौली नहीं आ सके। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद वह केंद्रीय वित्त मंत्री बनने के बाद व्यस्तताओं के कारण कसौली नहीं आ सके। हालांकि 16 सितंबर 2017 को कसौली छावनी में आयोजित वेस्टर्न कमांड के तहत आने वाली आठ छावनियों के पूर्ण बाह्यशौच मुक्त होने पर छावनी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उनका प्रवास किन्हीं आवश्यक कारणों के चलते रद हो गया था और फिर निर्मल सीतारमण ने छावनी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया था।

बहुत ही मिलनसार नेता थे जेटली 

कसौली भाजपा नेता राजकुमार सिंगला, कसौली छावनी उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व राज्य युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन धर्मपुर नरेंद्र अत्री, नरेश ठाकुर आदि का कहना है अरुण जेटली बहुत ही मिलनसार व पार्टी के तेजतर्रार नेता थे। उनका छोटी उम्र में जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। राजकुमार सिंगला ने बताया जब वह कसौली आते थे तो उनसे मिलना होता था। कसौली में अपने दौरे के दौरान वह एक बार उनके होटल में भी आए थे और कॉफी की चुस्कियां ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.