विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'टॉयलेट टैक्स पर हिमाचल सरकार की हुई जग हंसाई', अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला

Published: Fri, 11 Oct 2024 06:29 PM (IST)

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने देहरा में भाजपा कार्यक्रम में हिमाचल की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने टॉयलेट ...और पढ़ें

अनुराग ठाकुर ने टॉयलेट सीट टैक्स को लेकर सुक्खू सरकार पर बोला हमला। फाइल फोटो
अनुराग ठाकुर ने टॉयलेट सीट टैक्स को लेकर सुक्खू सरकार पर बोला हमला। फाइल फोटो

HighLights

  1. अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला
  2. कहा- टॉयलेट सीट टैक्स पर सरकार की हुई जग हंसाई
  3. 'कांग्रेस की झूठ का परिणाम हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव'

संवाद सहयोगी, देहरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को देहरा में भाजपा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला।

भाजपा सांसद ने कहा कि सुक्खू सरकार की ओर से लगाए गए टॉयलेट सीट टैक्स फैसले की वजह से जग हंसाई हुई। भाजपा ने दबाव बनाया तो सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा।

'कांग्रेस की झूठ का परिणाम हरियाणा जम्मू-कश्मीर का चुनाव'

पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। दूसरी ओर सुक्खू सरकार इसके विपरीत कार्य करते हुए टॉयलेट सीट पर ही टैक्स लगाने की कोशिश में जुटी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता से झूठ बोलती रही है। इसका परिणाम उसे हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल के NPS कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान महंगाई भत्ता; 12% लंबित DA का भी होगा भुगतान

बता दें कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को केवल 37 सीट ही मिलीं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में भले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल हुई है लेकिन भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 29 सीटें, तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें और कांग्रेस को केवल 6 सीटें मिली हैं।

प्रोजेक्ट में देरी के लगाए आरोप

अनुराग ने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रोजेक्टों के प्रति राज्यों को भी रुचि दिखानी चाहिए। राज्य के विभाग अगर अपनी भूमिका नहीं समझेंगे तो कार्यों में विलंब होता है।

हमीरपुर सांसद ने आगे कहा कि जल शक्ति और बिजली विभाग ने यहां पर काम पूरा नहीं किया है। इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट में देरी नहीं होनी चाहिए। अनुराग ने कहा कि हमारे मन में कल्पना थी कि विद्यार्थियों के भविष्य को निखारा जा सके, लेकिन राजनीतिक रूप से इस क्षेत्र को पीछे रखने के लिए सीयू के काम को रोक कर रखा गया।

इसके लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी और जब यह काम धरातल पर आ गया है, तो हमारा प्रयास है कि शीघ्र काम पूरा हो और विद्यार्थियों को अच्छा कैंपस मिले। इससे पहले उन्होंने कैंपस का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। साथ ही भविष्य में कैंपस के संभावित विस्तार को लेकर भी बात की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे शादी, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र; CM सुक्खू ने किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।