Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : हिमाचल पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक और शातिर Kangra News

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने रविवार शाम चार संदिग्धों से पूछताछ की जबकि एक को हरियाणा के बिरोली से गिरफ्तार किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 02:57 PM (IST)
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : हिमाचल पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक और शातिर Kangra News
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा : हिमाचल पुलिस ने हरियाणा से दबोचा एक और शातिर Kangra News
धर्मशाला, जेएनएन। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने रविवार शाम चार संदिग्धों से पूछताछ की, जबकि एक को हरियाणा के बिरोली से गिरफ्तार किया है, जिसे अब कांगड़ा लाया जा रहा है। इसके अलावा शक के आधार पर कांगड़ा के चार युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामले में अब तक 27 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार कुल 27 आरोपितों में 11 बाहरी राज्यों के हैं, जबकि बाकी कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। वहीं, फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना माना जा रहा जवाली निवासी बिक्रम आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसआइटी ने रविवार को सुमित पुत्र सतवीर निवासी बिरोली जिला ङ्क्षजद (हरियाणा) को  गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि रविवार को हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.