चढियार में 108 एंबुलेंस में भड़की आग, बड़ा हादसा टला Kangra news
Ambulance Caught Fire सिविल अस्पताल चढियार के परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में रात को अचानक आग लग गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 01:45 PM (IST)
dir="ltr" style="">चढियार, जेएनएन। सिविल अस्पताल चढियार के परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस में रात को अचानक आग लग गई। इससे पहले वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग बुरी तरह भड़क उठी। एंबुलेंस के अंदर मौजूद उपकरण व काफी हिस्सा जल गया। बताया जा रहा है एंबुलेंस रात को अस्पताल के परिसर में खड़ी थी। इस 11 बजे के करीब इस गाड़ी को आग लग गई। 108 कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दमकल टीम को सूचित किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट चढियार पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है। गनीमत रही कि एंबुलेंस चल नहीं रही थी व इसमें कोई मरीज मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें