यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire:दाड़लाघाट के अंबुजा सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, नहीं हुआ कोई नुकसान
Fireदाड़लाघाट क्षेत्र के मांगू-ग्याणा में सोमवार सुबह अंबुजा सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई।आग लगने से किसी ...और पढ़ें

दाड़लाघाट,आशीष गुप्ता। दाड़लाघाट क्षेत्र के मांगू-ग्याणा में सोमवार सुबह अंबुजा सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई।आग लगने से किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कन्वेयर बेल्ट में आग लगी तो वह इतनी बढ़ गई कि करीब 500 मीटर तक यह फैल गई। जिसे देखकर लोगों में दशहत फैल गई।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पौने 9 बजे शार्ट सर्किट के कारण अंबुजा सीमेंट की ग्याणा-मांगू में स्थित कन्वेयर बेल्ट में आग लगी। वहीं दाड़लाघाट पुलिस से एसएचओ जीत सिंह और अग्निशमन विभाग ने जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेकर डेढ़ से दो घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया।आग लगने के कारण ग्रामीणों को इस बात का डर सता रहा था कि कंही आग की लपटें घासनियों तक न पहुंच जाए लेकिन इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई।अम्बुजा सीमेंट कंपनी का ग्याणा व मांगू में खनन क्षेत्र है। यहां से अम्बुजा सीमेंट कंपनी के प्लांट को कान्वेयर बेल्ट से पत्थर की आपूर्ति की जाती है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
