विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई भाजपा के लिए पहले डायन थी अब डार्लिंग हो गई:अलका लांबा

By Richa RanaEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 05:15 PM (IST)

अलका लांबा ने कहा कि महंगाई भाजपा के लिए आठ साल पहले तक डायन हुआ करती थी अब डार्लिंग बन ...और पढ़ें

अलका लांबा ने कहा कि महंगाई भाजपा के लिए पहले डायन हुआ करती थी, अब डार्लिंग बन गई है।
अलका लांबा ने कहा कि महंगाई भाजपा के लिए पहले डायन हुआ करती थी, अब डार्लिंग बन गई है।

मंडी,जागरण संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि महंगाई भाजपा के लिए आठ साल पहले तक डायन हुआ करती थी, अब डार्लिंग बन गई है। यही वजह है कि भाजपा नेताओं ने महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। विधानसभा चुनाव में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा। आम जनता के साथ भाजपा ने युवाओं के साथ भी विश्वासघात किया है। रोजगार की तलाश में युवा सड़कों की खाक छान रहे हैं। सेना में ढाई लाख से अधिक पद रिक्त हैं। अग्निपथ योजना लाकर भाजपा ने बेरोजगार युवाओं की भावना से खिलवाड़ किया है। सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी सेना में पुरानी भर्ती योजना को दोबारा शुरू करेगी।

अलका लांबा सोमवार को मंडी में पत्रकारों से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस में विश्वास दिखाया है। भाजपा के विकास के दावे खोखले साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस का तंबू लगने की चिंता न करें, जनता भाजपा का तंबू उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सिंडरेला ईरानी कहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुरा मान गए। केंद्र की उज्जवला व प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी योजना फ्लाप रही है। आजादी के अमृत महोत्सव से तिरंगा गायब हैं।

कार्यक्रमों में भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं। सदर हलके के कोटली में कांग्रेस के समय स्वीकृत कालेज का भवन छह साल में नहीं बन पाया। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं के पेपर बेचे गए। देश भर में गुजरात से नशे की सप्लाई हो रही है। युवाओं व आम जनता को आवागमन के लिए बसें नहीं मिल रही है। सारी बसें कार्यक्रमोंं में भीड़ जुटाने के लिए लगा रखी है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव तरुण पाठक व योगेश सैनी भी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।