Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव के साथ ही भाजपा ने शुरू किया नगर निगम चुनाव का मंथन

प्रदेश भर में तीन चरणों में हुई पंचायती राज चुनावों के परिणामों के साथ ही भाजपा ने दावा किया है कि अधिकतर पंचायती राज प्रतिनिधि भाजपा समर्थित ही हैं। वहीं आज बीडीसी के जिला परिषद सदस्यों की परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:30 AM (IST)
पंचायत चुनाव के साथ ही भाजपा ने शुरू किया नगर निगम चुनाव का मंथन
भाजपा ने दावा किया है कि अधिकतर पंचायती राज प्रतिनिधि भाजपा समर्थित ही हैं।

धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश भर में तीन चरणों में हुई पंचायती राज चुनावों के परिणामों के साथ ही भाजपा ने दावा किया है कि अधिकतर पंचायती राज प्रतिनिधि भाजपा समर्थित ही हैं। वहीं आज बीडीसी के जिला परिषद सदस्यों की परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। परिणामों के साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि पंचायत राज संस्थाओं में सत्तासीन सरकार को कितना दम है।

loksabha election banner

पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही भाजपा ने जिला कांगड़ा के नगर निगम धर्मशाला व पालमपुर के चुनावों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नगर निगम चुनावों को लेकर वीरवार देर शाम धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना, सांसद किशन कपूर, वन मंत्री नगर निगम धर्मशाला चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया, विधायक विशाल नैहरिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष नगर निगम धर्मशाला सह-प्रभारी त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा व जिला कांगड़ा भाजपा के अध्यक्ष कुलभूषण नाग की बीच बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.