Move to Jagran APP

भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन की जद में सोलंग गांव, एक मकान गिरा व एक खाली करवाया

after heavy snowfall landslide in solang village सोलंग गांव भारी बर्फबारी के बाद अब भूस्खलन की चपेट में आ गया है। एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 11:05 AM (IST)
भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन की जद में सोलंग गांव, एक मकान गिरा व एक खाली करवाया
भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन की जद में सोलंग गांव, एक मकान गिरा व एक खाली करवाया

जसवंत ठाकुर, मनाली। मनाली उपमंडल का सोलंग गांव भारी बर्फबारी के बाद अब भूस्खलन की चपेट में आ गया है। एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है, जबकि दूसरे को खाली करना पड़ा है। गांव में करीब पांच फीट बर्फ पड़ी हुई है। भूस्खलन से दो जगह तीन फीट चौड़ी दरार पड़ गई है, जिससे गांव खतरे की चपेट में आ गया है। रात को ग्रामीण नोख राम का घर गिर गया। हालांकि इस घर में कोई नहीं रह रहा था। घर में घास व लकड़ी रखी थी, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी ओर ग्रामीण  गोकुल चंद का घर खाली करवाया गया है।

loksabha election banner

यह काष्ठकुणी शैली से बना वही गांव है, जहां 2008 में आग लगने से 38 परिवार बेघर हो गए थे। रात को मकान गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। परेशान ग्रामीण सरकार से भी खफा हैं। गांव में चार साल से भूस्खलन हो रहा है लेकिन सरकार इसका कोई समाधान नहीं कर पाई है। ग्रामीण गोकुल, नोख राम और रूप लाल ठाकुर ने बताया उनके गांव को भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। वे रात को दहशत में सो नहीं पाए। हर समय भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

पलचान पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया ग्रामीणों की समस्या को सरकार के ध्यान में लाया गया है।

एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा रेवेन्यू टीम को सोलंग गांव भेजा गया है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की यथासंभव मदद करने के प्रयास किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.