Move to Jagran APP

उपचुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए धर्मशाला में सक्रिय हुए दावेदार

Himachal Vidhan Sbaha Chunav 2022 हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद पार्टी नेताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। इसका परिणाम है कि आगामी विधानसभा के चुनावों में कई दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 07:12 AM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:44 AM (IST)
उपचुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद विधानसभा चुनाव 2022 के लिए धर्मशाला में सक्रिय हुए दावेदार
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद पार्टी नेताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं।

धर्मशाला, दिनेश कटोच। Himachal Vidhan Sbaha Chunav 2022, हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली संजीवनी के बाद पार्टी नेताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। इसका परिणाम है कि आगामी विधानसभा के चुनावों में कई दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से कांग्रेस की टिकट पर लड़ने को लेकर अपनी दावेदारी जताई तो वहीं यहां से उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण भी पीछे नहीं हैं। इनके अलावा देंवेंद्र जग्गी चुनाव मैदान में उतरने को लेकर तैयारी में हैं। धर्मशाला कांग्रेस में इस वक्त टिकट को लेकर जंग छिड़ चुकी है। जो कि अब जग जाहिर है।

loksabha election banner

फतेहपुर में कांग्रेस की जीत के बाद टिकट के चाह्वान पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। अब टिकट किसे मिलता है यह तो बाद की बात है, पर टिकट के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है। धर्मशाला में तीन नेताओं के बीच छिड़ी इस जंग के बीच पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सक्रिय हो गए हैं। शहर में चस्पा पोस्टरों के माध्यम से उन्हाेंने विस क्षेत्र की जनता का दीपावली व नववर्ष की शुभकामनाओं का संदेश यह स्पष्ट कर दिया है कि वह धर्मशाला से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए उन्हें जनता का साथ चाहिए।

देवेंद्र जग्गी के रूप में एक नया चेहरा भी सामने

नगर निगम के महापौर रह चुके देवेंद्र जग्गी इस बार एक नया चेहरा कांग्रेस से टिकट के लिए आगे आया है। धर्मशाला में हुए उपचुनाव को लेकर उनका नाम सामने आया था, पर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिली, पर इस बार वह विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।

वर्ष 2019 के उपचुनाव में विजय इंद्र कर्ण थे कांग्रेस के उम्मीदवार

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशन कपूर के सांसद बनने के बाद यहां पर उपचुनाव हुआ था। इस दौरान पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा चुनाव मैदान में नहीं उतरे और कांग्रेस द्वारा विजय इंद्र कर्ण को चुनाव मैदान में उतारा गया था। लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सके। भाजपा से यहां से सीट को जीतकर ले गई। एक नया चेहरा विधायक विशाल नैहरिया के रूप में सामने आया था।

दावेदारों के बोल

  • पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है आने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ मैदान में होगी। कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
  • धर्मशाला से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी रहे विजय इंद्र कर्ण का कहना है उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा मुझे प्रत्याशी बनाया गया था। आने वाले विधानसभा के चुनाव में कांंग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की जाएगी। चुनाव काे लेकर पूरी तैयारी में जुटा हुआ हूं।
  • पूर्व महापौर नगर निगम एवं महासचिव पीसीसी देवेंद्र जग्गी का कहना है लोगों की जनभावनाओं को देखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी के पास टिकट के लिए आवेदन किया जाएगा। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज को उठाने का हक है। और टिकट की मांग होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.