अभिनव ने नीरू चली से मचाई धूम
जिला कांगड़ा के शाहपुर के अभिनव नाग इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत छाये है। एक के बाद एक सफल गीतों के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों के दिलों में जगह बना ली है। नाग रिकार्ड के बैनर तले नीरू चली लांच किया गया
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : जिला कांगड़ा के शाहपुर के अभिनव नाग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। एक के बाद एक सफल गीतों के बाद उन्होंने चाहने वालों के दिलों में जगह बना ली है। नाग रिकॉर्ड के बैनर तले नीरू चली लांच किया गया है। यह गीत सोशल मीडिया पर बहुत छाया हुआ है। इससे पूर्व अभिनव का तू है कहां रे भोला आज भी पसंद किया जाता है। पहाड़ी गानों को नए ढंग से पेश करने का श्रेय भी अभिनव को ही जाता है, जिसने पहाड़ी गीतों के प्रशंसकों का एक खास वर्ग तैयार किया है। अभिनव केंद्रीय विश्वविद्यालय से फिजिक्स में पीएचडी कर रहे है। संगीत से प्यार करने से उनकी एक अलग ही पहचान प्रदेश में बनी है।