विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अ‍रविंद केजरीवाल जल्‍द आएंगे हिमाचल दौरे पर, हर हलके से प्रत्‍याशी उतारने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 20 Jul 2021 09:44 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 09:51 AM (IST)

AAP Himachal आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे। वर्ष 2022 में होने ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे।

फतेहपुर, संवाद सूत्र। AAP Himachal, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल दौरे पर आएंगे। वर्ष 2022 में होने वाले  विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। आम आदमी पार्टी की अहम बैठक विश्राम गृह फतेहपुर में ब्लाक अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विस क्षेत्र फतेहपुर के अध्यक्ष रवि कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी प्रस्‍ता‍वित है, ऐसे में आम आदमी पार्टी यहां उप चुनाव में भी किस्‍मत आजमाने की तैयारी में है।

जनता भाजपा व कांग्रेस से दुखी

एडवोकेट अनूप केसरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों और आश्वासनों से दुखी हो गई है और तीसरे विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश को भी दिल्ली की भांति विकसित करना चाहती है। उन्होंने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक करार देते हुए कहा यह सरकार केवल मात्र कर्ज रूपी बैसाखियों के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के बोझ तले दब रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिनके चलते हर खाद्य पदार्थ पर महंगाई बढ़ी है। जनता के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है।

चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

ज्वालामुखी। खुंडियां की पंचायत घरना के गांव अंबकण, डडूरु, थड्डा ब बदेहड़ के ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य विजेंद्र धीमान के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि घरना व छिलंगा पंचायतों का जो विभाजन हुआ है उसे पुन: एक पंचायत बनाया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो वह 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।