Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में शुरू की चुनावी तैयारी, 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Himachal Vidhan sabha Chunav आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। पार्टी की एक अहम बैठक ज्वालामुखी में प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप कुमार की अध्यक्षता में हुई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 10:09 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 10:09 AM (IST)
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में शुरू की चुनावी तैयारी, 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। Himachal Vidhan sabha Chunav, आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 2022 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। पार्टी की एक अहम बैठक ज्वालामुखी में प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, अल्पसंख्यक वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल संधू, प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार सुनील गोल्डी, नादौन विधानसभा अध्यक्ष विकास डोगरा, ज्वालामुखी विधानसभा अध्यक्ष विवेक चौधरी, सचिव सतीश ठाकुर, अनिकेत कुमार, सुरेश कुमार, मीडिया प्रभारी ज्वालामुखी अमित कपूर, युवा विंग के अध्यक्ष आशीष कुमार व ज्वालामुखी की समाज सेविका सोनिया ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

जिला परिषद वार्ड सीहोरपाई से चुनाव लड़ने वाले सोनिया को पार्टी में शामिल किया गया और उन्‍हें ज्‍वालामुखी महिला विंग की कमान सौंपी गई। उन्‍होंने जिला परिषद चुनाव 5000 से अधिक वोट प्राप्‍त किए थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के पास कई लोगों के ऑफर आ रहे हैं और वे पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों और आश्वासनों से दुखी हो गई है और तीसरे विकल्प की तलाश है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में दिल्ली मॉडल को विकसित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल कि देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति हो रही है अरविंद केजरीवाल के काम की सराहना हो रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं और बहुत जल्दी हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बैठकों और जन सभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह सरकार केवल मात्र कर्जिया सरकार है। कर्जा लेकर सरकार चलाई जा रही है जनता के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और कांग्रेस पार्टी में उनके करिश्माई नेता राजा वीरभद्र सिंह के चले जाने के बाद कांग्रेस का वह हाल होगा जो पहले कभी न हुआ होगा। उन्होंने कहा अगला चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.