यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जोल में वेल्डिंग कर रहे युवक को लगा करंट, मौत
Welder Shocked हमीरपुर जिले के सलौनी क्षेत्र के घुमारली गांव के एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो ...और पढ़ें

भोटा, संवाद सहयोगी। Welder Shocked, हमीरपुर जिले के सलौनी क्षेत्र के घुमारली गांव के एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार पुत्र सुरजीत सिंह सलौनी के जोल के पास किसी के घर में वेल्डिंग का कार्य करने गया था। अचानक ही युवक को करंट लग गया और युवक की मौत हो गई। वहीं, इस संदर्भ में कलौण पंचायत के प्रधान योगराज शर्मा ने बताया कि अमित सलौनी बाजार के किसी के पास वेल्डिंग का कार्य करता था। उन्होंने कहा कि वह जोल में किसी के घर में काम करने गया हुआ था वहीं करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अमित का पिता भी मजदूरी का काम करता है। प्रधान ने यह भी बताया कि परिवार मजदूरी करके गुजर बसर करता था। अमित अपने पीछे एक छोटा भाई व माता-पिता को छोड़ गया है। अमित की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल है।
कंडाघाट में बोलेरो गाड़ी ने राहगीर को टक्कर मार किया घायल
सोलन जिले के पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत शनिवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने राहगीर को टक्कर मार दी। घटना में राहगीर को सिर में चोटें आई हैं। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने घायल राहगीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंडाघाट थाना में साहिल ठाकुर सेलमैन ठेका देसी शराब कंडाघाट ने बयान दिया है कि शनिवार दोपहर गाड़ी नंबर एचपी 85-1192 शिमला की ओर से आई व लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए चालक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। पुलिस थाना कंडाघाट में इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
