घुमारवीं में चलते-चलते सड़क पर गिरा व्यक्ति, मौत
घुमारवीं अस्पताल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क के किनारे अचानक जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रमेश चंदेल पुत्र नत्था चंदेल गांव भंजाल डाकघर सुनकाली जिला ऊना सीआइएसफ में सलापड़ में सेवाएं दे रहा था।
दकड़ी चौक, संवाद सहयोगी। घुमारवीं अस्पताल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क के किनारे अचानक जमीन पर गिर गया। हालांकि लोगों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। रमेश चंदेल पुत्र नत्था ङ्क्षसह चंदेल गांव भंजाल डाकघर सुनकाली जिला ऊना सीआइएसफ में सलापड़ में अपनी सेवाएं दे रहा था तथा वह छुट्टïी लेकर घर जा रहा था। घुमारवीं अस्पताल के पास वह किसी काम से रुका हुआ था तथा उसने एक स्थानीय दुकान में अपना सामान भी रखा था। वहां से बाथरूम जाने के लिए पूछा तो वह अस्पताल की ओर चल पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तभी वह अचानक सड़क पर गिर गया तथा उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति से संबंधित पंचायत के प्रधान बिट्टू धीमान को भी सूचित किया गया था तथा उन्होंने स्वजन को भी सूचित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ही हो पाएगा। उधर, मृतक रमेश चंदेल के भाई राकेश चंदेल ने बताया कि वे घुमारवीं के लिए रवाना हो गए हैं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
नहीं रहे उद्योगपति डा. अश्वनी डोगरा
हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व में जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे 65 वर्षीय डा. अश्वनी डोगरा का वीरवार रात दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। शुक्रवार को मोक्षधाम लुहणू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में डोगरा ड्रग्स फार्मा के नाम पर उनका उद्योग है। वह बिलासपुर नगर परिषद के वार्ड एक से पार्षद भी रह चुके थे। इस समय में हिमाचल सरकार द्वारा गठित गो संबर्धन आयोग के सदस्य भी थे।
उनके पुत्र एडवोकेट तुषार डोगरा ने बताया कि उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम डोगरा व महासचिव दीपचंद के साथ सारी कार्यकारिणी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।