Move to Jagran APP

जून में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा

प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस बार मई में बहुत अधिक गर्मी पडऩे और जून में सामान्य से कम वर्षा का परिणाम है कि फसलों व फलों के उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक असर हुआ है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 10:49 PM (IST)
जून में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा। जागरण आर्काइव

यादवेन्द्र शर्मा, शिमला । प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मानसून भी इस बार देर से पहुंच रहा है। प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां पर सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस बार मई में बहुत अधिक गर्मी पडऩे और जून में सामान्य से कम वर्षा का परिणाम है कि फसलों व फलों के उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक असर हुआ है। सिरमौर जिला में सामान्य से 70 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पांच जिलों में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत है। बीते वर्ष मानसून ने 13 जून को ही हिमाचल में दस्तक दे दी थी। यही नहीं मानसून से पूर्व 60 बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। इस बार कम वर्षा का असर है कि लहसुन के कम दाम मिले। जो लहसुन 120 से 180 रुपये प्रति किलो बिकता था, इस बार आकार सही न होने के कारण 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

loksabha election banner

-प्रदेश में खुमानी, पलम, आड़ू सहित सेब, नाशपाती करीब 20 दिन पहले बाजार में पहुंच गए हैं। अधिक गर्मी और देर से वर्षा का असर है कि फल जल्दी तैयार हो गए हैं। हालांकि आकार भी प्रभावित हुआ है।

-डा. आरके प्रूथी, निदेशक बागवानी विभाग।

-मई के सूखे के बाद जून में सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मानसून के पहुंचने में देरी हो रही है। इसका असर फसलों के साथ फलों के उत्पादन पर पड़ा है।

-सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग शिमला।

कहां कितनी वर्षा हुई (मिलीमीटर में)

  • जिला,वर्षा हुई,सामान्य वर्षा,अंतर प्रतिशत में
  • सिरमौर,36.4,120.4,-70
  • लाहुल स्पीति,13.2,41.0,-68
  • किन्नौर,13.7,35.9,-62
  • मंडी,61.5,135.3,-55
  • कांगड़ा,53.1,113.3,-53
  • सोलन,59.3,107.4,-45
  • बिलासपुर,46.5,75.6-38
  • चंबा,61,97.9,-38
  • शिमला,56.5,88.9,-36
  • ऊना,52.6,79.7,-34
  • कुल्लू,57.6,72.4,-20
  • हमीरपुर,71.8,83.5,-14
  • प्रदेश,40.5,79.8,-49

प्रदेश में पांच दिन भारी वर्षा का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पांच दिन तक आंधी चलने और भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। यह यलो अलर्ट लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में मानसून 29 जून को पहुंच जाएगा। जब पूर्वी हवाओं का प्रभाव ज्यादा होता है और स्थिति अनुकूल होती है तब मानसून की घोषणा की जाती है। प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर वर्षा हुई। शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे अधिक 42.8, शिमला में छह, बिलासपुर में तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा होने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान,        न्यूनतम,     अधिकतम
  • शिमला,     18.3,      23.9
  • सुंदरनगर,   22.7,     34.4
  • भुंतर,         21.5,     34.5
  • कल्पा,        15.4,     27.3
  • धर्मशाला,     21.4,    33.0
  • ऊना,          24.4,    38.4
  • नाहन,         24.7,    31.1
  • केलंग,        11.9,     27.8
  • सोलन,        22.2,    31.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.