Move to Jagran APP

पच्छाद की जयहर पंचायत में 40 लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने सेनधार जान का दौरा किया। इस दौरान जयहर पंचायत में कार्यकताओ की समस्याओं को सुना। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पडे़ हैं

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:34 PM (IST)
पच्छाद की जयहर पंचायत में 40 लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
जयहर पंचायत के 40 लोग अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए हैं।

नाहन, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम " कांग्रेस सदस्यता अभियान" के तहत सोमवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने सेनधार जान का दौरा किया। इस दौरान जयहर पंचायत में कार्यकताओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पडे़ हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है ।आमजनमानस महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार और उसके नुमांइदे सिर्फ अपनी वाहवाही करने में मस्त है, बहुत से उद्धघाटन व शिलान्यास दो से तीन बार किए जा रहे हैं। जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करके प्रदेश को दिन प्रतिदिन कर्ज में डुबाया जा रहा है।

loksabha election banner

धरातल पर कोई विकास कार्य नजर नही आ रहे है। सड़कों की हालत दयनीय है। अस्पतालों में कही पर भी पूरा स्टाफ नहीं है। कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। मगर स्टाफ उपलब्ध नही है। सिर्फ कोरी घोषणायें करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। सभी वादे जुमले साबित हुए है, सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नही किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाए। जिससे आम आदमी को भी पता चले कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी,नौजवान विरोधी, बागबान विरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस में अपनी आस्था प्रगट करते हुये जयहर पंचायत के 40 लोग अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में मिले है।

जिसमे पूर्व प्रधान आशा देवी, जोगिंदर सिंह, केवल राम, महिंद्र सिंह, नूर सिंह, देवेंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, सालिगराम, किशन सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबूराम, जसवंत, प्रेमलता देवी, अनिता देवी, धुलवा देवी, प्रीति, सुमन, करिश्मा, किरण, मालती, मुकेश, सतीश, होशियार सिंह, वीरेनद्र, भरत सिंह, किशन सिंह ललित, दीपक, विजयपाल, प्रियंका, सीमा,भावना, खुशबू पंवार, शीतल, बिमला देवी, जयगोपाल, ललिता सहित कई लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने जीआर मुसाफिर के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रगट की है। जीआर मुसाफिर ने भी सभी को उचित मानसम्मान देने की बात कही, साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब परेशान हो चुकी हैं। अब बदलाव की लहर प्रदेश में चल रही हैं। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। भाजपा का सूपड़ा साफ होगा ओर प्रदेश में भाजपा चारो खाने चित होगी।  इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, संयोजक अनिल ठाकुर, पूर्ण ठाकुर जॉन अध्यक्ष, प्रणेश ठाकुर व मोनी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.