Move to Jagran APP

जानिये क्याें यहां की सड़कों पर लगाये जा रहे हैं थ्रीडी स्पीड ब्रेकर, कैसे करते हैं ये काम

3D speed Breaker सड़क हादसों से लोगों को बचाने के लिए अब सड़कों पर थ्रीडी स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे, इसके अलावा नशे के खिलाफ भी हिमाचल में अभियान को तेज किया जाएगा।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 11:05 AM (IST)
जानिये क्याें यहां की सड़कों पर लगाये जा रहे हैं थ्रीडी स्पीड ब्रेकर, कैसे करते हैं ये काम
जानिये क्याें यहां की सड़कों पर लगाये जा रहे हैं थ्रीडी स्पीड ब्रेकर, कैसे करते हैं ये काम

धर्मशाला, जेएनएन। तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सड़कों में थ्रीडी स्पीड ब्रेकर लगाएगा। इस बाबत पुलिस प्रशासन सड़कों का आकलन कर रहा है। मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों के बाहर इस तरह के स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। यह बात पुलिस महानिदेशक सीता राम मरडी ने बुधवार को धर्मशाला में उत्तरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, तेज रफ्तार ही सड़क हादसों का मुख्य कारण है। हालांकि सड़कों में सामान्य स्पीड ब्रेकर स्थापित किए गए हैं लेकिन इनके ऊंचे होने के कारण दोपहिया वाहन अचानक नियंत्रित नहीं हो पाते और दुर्घटना हो जाती है। ऐसे में सड़कों में थ्रीडी स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा नशे के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाएगा। पुलिस विभाग सेलेब्रिटी प्रचार अभियान और तेज करेगा। सेलेब्रिटी प्रचार अभियान के तहत अब तक अभिनेता अनुपम खेर, प्रिटी जिंटा, मिलखा सिंह, कंगना रणौत, मोहित चौहान, क्रिकेटर सुषमा वर्मा, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर व प्रियंका नेगी ने पुलिस के पोर्टल के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। अब पुलिस प्रशासन अन्य सेलेब्रिटी से बातचीत कर रहा है। धर्मशाला में शीघ्र बिसरा जांच शुरू की जाएगी। 31 मार्च से पूर्व प्रदेश के विभिन्न थानों में एल्कोसेंसर व डॉप्लर रडार खरीदकर दिए जाएंगे। इस मौके पर डीआइजी नॉर्थ अतुल फुलझेले, एसपी चंबा मोनिका नेगी, एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल व एएसपी बद्री सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

क्या हैं इसके फायदे

  •        25 फीट दूर से ही वाहन चालक को दिखाई देगा स्पीड ब्रेक 
  • इन स्पीड ब्रेकरों के कारण लगने वाले झटकों से मिलेगी मुक्ति
  • आकर्षक दिखाई देंगी शहर की सड़कें
  • स्पीड ब्रेकर के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
  • वाहनों को नहीं पहुंचेगा नुकसान

क्या हैं थ्रीडी स्पीड ब्रेकर

विदेशों में थ्रीडी स्पीड ब्रेकर का चलन शुरू हुआ था। ये सफेद और फ्लोरोसेंट रंग से बनाए जाते हैं। इससे ये थ्री डायमेंशन इफेक्ट देते हैं। फ्लोरोसेंट कलर होने से ये दूर से ही चमकते नजर आते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.