Move to Jagran APP

कांगड़ा में महिला के बैग से 26 हजार गायब, दो महिलाओं पर शक

कागड़ा में दिनदहाड़े दो अज्ञात महिलाओं ने एक महिला के बैग से 26000 उड़ा लिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 03:27 PM (IST)
कांगड़ा में महिला के बैग से 26 हजार गायब, दो महिलाओं पर शक
कांगड़ा में महिला के बैग से 26 हजार गायब, दो महिलाओं पर शक

कांगड़ा, जेएनएन : कागड़ा में दिनदहाड़े दो अज्ञात महिलाओं ने एक महिला के बैग से 26000 उड़ा लिए। कागड़ा मेन बाजार में हुई इस वारदात से दुकानदार भी सकते में हैं कि इतनी बड़ी लूट की घटना घटित हो गई और दुकानदारों को पता तक नहीं चला।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार कागड़ा मेन बाजार में नगर परिषद कागड़ा के कार्यालय के बाहर मनियारी की दुकान में खरीददारी कर रही एक महिला के पास से लगभग 26000 निकाल लिए गए। खरीदारी करने आई महिला कागड़ा के जिला के ही हरिपुर भटोली से है। बताया जा रहा है कि जब महिला मनियारी की दुकान पर खरीदारी करने के लिए अंदर गई तो उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी साथ थीं, परंतु एकाएक दोनों महिलाएं दुकान से लापता हो गई।

खरीददारी करने आई महिला व दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक खरीदारी करने वाली महिला का पर्स से 26000 रुपये गायब हो चुके थे। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। महिला ने बताया कि इस जगह से उसके 26000 रुपये एकाएक गायब हो गए।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी हासिल की, परंतु अज्ञात दोनों महिलाओं का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने साथ लगती दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, परंतु कोई अधिक जानकारी पुलिस को भी नहीं मिल पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है।

कांगड़ा जिला में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिला में कभी एक तो कभी दूसरे उपमंडल में चोरी की वारदातें सुनने को मिल रही हैं, पर अभी तक पुलिस के हाथ बड़ी सफलता नहीं लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.