पीटीसी डरोह के 24 जवानों समेत 69 कोरोना पाजिटिव
जागरण संवाददाता धर्मशाला पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में सोमवार को 24 जवान
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में सोमवार को 24 जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी कर लौटे थे। सेंटर में आते ही जवानों के कोरोना टेस्ट हुए थे और अब रिपोर्ट पाजिटिव आई है। साथ ही कांगड़ा जिले में सोमवार को 69 लोग महामारी की चपेट में आए हैं।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 51, 57, 24, 23, 23, 21, 22, 21, 28, 22, 20, 26, 23, 23, 28, 28, 25, 21, 22, 24, 23, 24, 23 तथा 24 वर्षीय जवान संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सेना अस्पताल योल का 49 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 62 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 53 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड एक का 26 वर्षीय युवक तथा नगरोटा बगवां के मूंदला का 51 वर्षीय व्यक्ति भी महामारी की चपेट में आया है। साथ ही बैजनाथ के भोटू का 45 वर्षीय व्यक्ति, सकरी का 61 वर्षीय व्यक्ति, चौबीन का 74 वर्षीय व्यक्ति, जंडपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवती, बालकरूपी के झमेतर का 53 वर्षीय व्यक्ति, जगरूपनगर की 29 वर्षीय महिला, शाहपुर के छतड़ी का 46 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के घुग्गर का 45 व 32 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के खोला सगवाल का 46 वर्षीय व्यक्ति, सुनहेत का 36 वर्षीय व्यक्ति, स्थाना फतेहपुर का 93 वर्षीय बुजुर्ग, रिहालपुरा का 20 वर्षीय युवक, ब्लॉक तियारा का 38 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार कांगड़ा की 25 वर्षीय युवती तथा सदरपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा ऊना का 59 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के दौलतपुर का 55 वर्षीय व्यक्ति, योल का 52 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के दरकाटी की 74 वर्षीय महिला, 17, 13 वर्षीय बच्चा, 9 वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय व्यक्ति, 41 व 43 वर्षीय महिलाएं भी कोरोना की चपेट में आई हैं। इसके अलावा घमरुर जसवां की छह वर्षीय बच्ची, संसारपुर टैरेस के 40 व 41 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बनल का 62 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के खसभोल का 59 वर्षीय व्यक्ति व 75 वर्षीय महिला, फतेहपुर के डाहब का 24 वर्षीय युवक, भरमाड़ की 30 वर्षीय महिला, नूरपुर के भाल्टा की 32 वर्षीय महिला तथा कांगड़ा के दौलतपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति भी पाजिटिव पाया गया है।