सरकाघाट में रिश्तेदार के घर आए 16 साल के किशोर ने निगल लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत
Teenage Boy Suicide उपमंडल सरकाघाट के तहत गांव कलखर में रिश्तेदार के घर मेहमान बन कर आए 16 वर्षीय किशोर ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर जमनी क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को यह घटना पेश आई।
सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल सरकाघाट के तहत गांव कलखर में रिश्तेदार के घर मेहमान बन कर आए 16 वर्षीय किशोर ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर जमनी क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को यह घटना पेश आई। अचानक किशोर की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्र रिवालसर ले जाया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए नागरिक अस्पताल मंडी भेज दिया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि एएसआइ राकेश कुमार थाना हटली ने की है। उन्होंने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले की तहकीकात जारी है।