मंडी समिति कांगड़ा को तीन दशक बाद मिली अपनी जमीन
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा को तीन दशक बाद अपनी जमीन हासिल हुई है। बुधवार को र
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा को तीन दशक बाद अपनी जमीन हासिल हुई है। बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सब्जी मंडी कांगड़ा के साथ लगती भूमि की निशानदेही की गई और इसे कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के हवाले किया गया।
करीब 14 कनाल भूमि का विवाद तीन दशक से न्यायालय में था। बाद में ट्रक यूनियन व समिति के इस विवाद में मंडलायुक्त की अदालत ने मंडी समिति के पक्ष में फैसला सुनाया है। समिति के सचिव राजेश डोगरा ने बताया कि 14 कनाल भूमि मंडी समिति की है और इसमें कांगड़ा सब्जी मंडी कांप्लैक्स भी शामिल है लेकिन यहां समिति कार्यालय के बाहर खाली पड़ी भूमि पर वर्षो से विवाद चला था। उन्होंने बताया कि अब इस भूमि को समतल किया जाएगा। समिति के सदस्य राजिंद्र राणा व केवल चौधरी, कानूनगो राकेश कुमार व पटवारी जयराम निशानदेही के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यहां जो वर्षो से वीरभद्र मेला आयोजित किया जाता रहा है उसे हर वर्ष यहां आयोजित करने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यहां जिन लोगों ने कब्जे किए हैं उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।